Thursday, 29 October 2026

Contact Info

  • ADDRESS: Street, City, Country

  • PHONE: +(123) 456 789

  • E-MAIL: your-email@mail.com

  • Home  
  • महाराष्ट्र के मौसम में चक्रवात का असर, 27, 28, 29 अक्टूबर को आंधी-बारिश का अलर्ट, मुंबई में भी बदलेगा मौसम
- समाज के गौरव

महाराष्ट्र के मौसम में चक्रवात का असर, 27, 28, 29 अक्टूबर को आंधी-बारिश का अलर्ट, मुंबई में भी बदलेगा मौसम

Lorem ipsum dolor sit amet consectetur. Ut tellus suspendisse nulla aliquam Risus rutrum ultrices pretium dolor amet consectetur.

महाराष्ट्र में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला हैं। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र गहरा होकर अवदाब में बदल गया है और इसके अगले दो दिनों में बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की आशंका है। इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने का अनुमान है। इसका असर महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों पर पड़ने की संभावना है। इस बीच, IMD के मुंबई क्षेत्रीय केंद्र ने अपने पांच दिवसीय मौसम पूर्वानुमान में राज्य के कई जिलों में 27, 28 और 29 अक्टूबर को बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताई है। मुंबई, ठाणे और पालघर में 29 अक्टूबर को हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं, कोंकण, पश्चिम महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के कुछ जिलों में भी अच्छी बारिश का अनुमान है। विदर्भ के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं और भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है।

मुंबई, ठाणे और पालघर में कब होगी बारिश?

IMD के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, मुंबई, ठाणे और पालघर में 25 से 28 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। हालांकि, 29 अक्टूबर को इन जिलों में हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

रायगढ़ में भी 29 अक्टूबर को हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारों की संभावना जताई गई है। कोंकण के रत्नागिरी जिले में 28 अक्टूबर को हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 29 अक्टूबर को यहां कुछ स्थानों पर बिजली चमकने, हल्की से मध्यम बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

सिंधुदुर्ग में 25 अक्टूबर को हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है। इसके बाद 28 और 29 अक्टूबर को भी बारिश होने की उम्मीद है।

पुणे, नासिक और कोल्हापुर में भी बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, पुणे जिले में 25 से 28 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रह सकता है। 29 अक्टूबर को हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है।

नासिक जिले में 28 अक्टूबर को हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 29 अक्टूबर को यहां हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। नासिक और पुणे के घाट क्षेत्रों में 29 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर बिजली चमकने, हल्की से मध्यम बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भविष्यवाणी मौसम विभाग ने की है।

कोल्हापुर में 25 अक्टूबर को हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारों का अनुमान है। 28 और 29 अक्टूबर को यहां हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। सतारा और सांगली जिलों में भी 28 और 29 अक्टूबर को बारिश की संभावना जताई गई है।

विदर्भ के कुछ जिलों में आंधी और भारी बारिश की चेतावनी

विदर्भ के कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान और तेज हवाओं के साथ बारिश की गतिविधियां ज्यादा तीव्र हो सकती हैं। गढ़चिरौली में 27 अक्टूबर से गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना है। 28 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है, जबकि 29 अक्टूबर को भी गरज-चमक, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं और कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है।

गोंदिया जिले में 28 और 29 अक्टूबर को गरज-चमक, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की उम्मीद है।

नागपुर, वर्धा और यवतमाल में 28 अक्टूबर को एक-दो स्थानों पर बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। भंडारा और चंद्रपुर में भी 28 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर गरज-चमक, तेज हवाओं और भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

मराठवाड़ा में भी बारिश का अनुमान

मराठवाड़ा के नांदेड़, लातूर और धाराशिव जिलों में 27 और 28 अक्टूबर को बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। हिंगोली और जालना में 28 अक्टूबर को गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना है। परभणी में 28 और 29 अक्टूबर को बारिश का अनुमान है, जबकि बीड में 29 अक्टूबर को हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। छत्रपति संभाजीनगर में भी 28 और 29 अक्टूबर को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।