Thursday, 29 October 2026

Contact Info

  • ADDRESS: Street, City, Country

  • PHONE: +(123) 456 789

  • E-MAIL: your-email@mail.com

  • Home  
  • गुजरात के कच्छ में BSF की बड़ी कार्रवाई, 4 पाकिस्तानी मछुआरों को पकड़ा; नाव भी जब्त
- संस्था

गुजरात के कच्छ में BSF की बड़ी कार्रवाई, 4 पाकिस्तानी मछुआरों को पकड़ा; नाव भी जब्त

To mark the first UK show of artist Herni Brande, developers ThemesCamp and German studio schultzschultz have created the Ledge Wooden at Berlin city.

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने गुजरात के कच्छ जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास कार्रवाई करते हुए चार पाकिस्तानी मछुआरों को पकड़ा है। पकड़े गए मछुआरे रविवार को सर क्रीक के दलदली इलाके से केकड़े पकड़ने के बहाने भारतीय जल क्षेत्र में दाखिल हो गए थे।

बीएसएफ ने उनकी मछली पकड़ने वाली नाव को भी जब्त कर लिया है। खुफिया इनपुट के आधार पर चलाए गए इस विशेष अभियान में पकड़े गए सभी आरोपित पाकिस्तान के सिंध प्रांत के रहने वाले हैं, जिनसे सुरक्षा एजेंसियां आगे की पूछताछ कर रही हैं।

BSF से मिली जानकारी के मुताबिक, पकड़े गए मछुआरों की पहचान कादिर थैमोर, मुहम्मद मूसा, असगर थैमोर और अहसान जट के रूप में हुई है। ये सभी पाकिस्तान के सिंध प्रांत के ‘चाच जान खान’ गांव के रहने वाले हैं।

क्या है सर क्रीक?

सर क्रीक, कच्छ के रण में स्थित एक संकरा और दलदली ज्वारीय चैनल (खाड़ी) है, जो गुजरात और पाकिस्तान के सिंध प्रांत के तटीय हिस्से के बीच स्थित है। यह क्षेत्र रणनीतिक रूप से बेहद संवेदनशील माना जाता है, क्योंकि इसे लेकर दोनों देशों के बीच लंबे समय से चला आ रहा सीमा विवाद अरब सागर में समुद्री सीमा के निर्धारण से भी जुड़ा है।

यहां का उथला पानी, ज्वार-भाटा और फैला हुआ दलदली इलाका नौकाओं की आवाजाही और सीमाओं की निगरानी को काफी चुनौतीपूर्ण बना देता है। मछली पकड़ने के दौरान अक्सर मछुआरे अनजाने में या जानबूझकर सीमा पार कर जाते हैं, जो सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का विषय बना रहता है।

BSF संवेदनशील पश्चिमी सीमा पर निगरानी रखती है, ताकि अनधिकृत रूप से सीमा पार करने और अन्य अवैध गतिविधियों को रोका जा सके।