Thursday, 29 October 2026

Contact Info

  • ADDRESS: Street, City, Country

  • PHONE: +(123) 456 789

  • E-MAIL: your-email@mail.com

  • Home  
  • हरमनप्रीत-दीप्‍त‍ि के शतक, वैष्‍णवी ने गेंदबाजी में क‍िया कमाल, भारत ने ज‍िम्‍बाब्‍वे से जीती वनडे सीरीज
- खेल

हरमनप्रीत-दीप्‍त‍ि के शतक, वैष्‍णवी ने गेंदबाजी में क‍िया कमाल, भारत ने ज‍िम्‍बाब्‍वे से जीती वनडे सीरीज

Lorem ipsum dolor sit amet consectetur. Ut tellus suspendisse nulla aliquam Risus rutrum ultrices pretium dolor amet consectetur.

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरे वनडे मुकाबले में 121 रनों से धमाकेदार जीत दर्ज की. इसके साथ ही टीम इंडिया ने तीन मैचों की इस सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाकर सीरीज पर भी कब्जा जमा लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 50 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 328 रनों का एक विशाल स्कोर खड़ा किया था.जवाब में जिम्बाब्वे की पूरी टीम 48.5 ओवरों में 207 रनों पर ही ढेर हो गई. इ

लक्ष्य का पीछा करने उतरे जिम्बाब्वे ने शुरुआती 10 ओवर में लॉरिन फिरी (06) का विकेट गंवाकर 47 रन बनाकर सतर्क शुरुआत की. फिरी को नौवें ओवर में श्री चरणी ने मिडविकेट पर शेफाली वर्मा के हाथों कैच कराया. मुपाचिकवा हालांकि अच्छी लय में नजर आईं. उन्होंने सयाली सतघरे की पारी की शुरुआती दो गेंद पर चौका मारा और फिर जिंतिमणि कलीता पर भी लगातार दो चौके मारे. तिरिपानो ने आते ही दीप्ति पर दो चौके मारे और फिर 13वें ओवर में श्री चरणी पर भी तीन चौके मारे. मुपाचिकवा ने वैष्णवी शर्मा पर चौके के साथ 19वें ओवर में टीम के रनों का शतक पूरा किया. सतघरे ने तिरिपानो को बोल्ड करके इस साझेदारी को तोड़ा. उन्होंने 57 गेंद की अपनी पारी में सात चौके मारे. वैष्णवी ने इसके बाद मुपाचिकवा को स्थानापन्न खिलाड़ी हरलीन देओल के हाथों कैच कराके अपना पहला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय विकेट हासिल किया.

हरमनप्रीत-दीप्ति शर्मा ने जड़े शतक
हरमनप्रीत कौर (121 गेंद में 126 रन) और दीप्ति शर्मा (86 गेंद में नाबाद 106 रन) के शानदार शतक से भारत ने छह विकेट पर 328 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया. हरमनप्रीत ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से मैदान पर मौजूद दर्शकों का मनोरंजन किया. ऑफ साइड में उनके आकर्षक कवर ड्राइव और कट शॉट देखने लायक थे. भारत की पूर्व कप्तान हरमनप्रीत ने ऑलराउंडर दीप्ति के साथ पांचवें विकेट के लिए 153 रन की साझेदारी की. इन दोनों अनुभवी खिलाड़ियों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचाया.

भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही
भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही. कप्तान स्मृति मंधाना (00) और शेफाली वर्मा (08) सस्ते में पवेलियन लौट गईं. नवनियुक्त कप्तान स्मृति मैच के पहले ओवर में पुल शॉट खेलने के प्रयास में अपना विकेट गंवा बैठीं जबकि शेफाली ने मिडविकेट पर नयाशा ग्वानजुरा को कैच थमाया. दोनों विकेट नोमवेलो सिबांडा (38 रन पर दो विकेट) के खाते में गए. इसके बाद सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल (67 गेंद में 61 रन) और हरमनप्रीत ने तीसरे विकेट के लिए 124 रन की साझेदारी करके पारी को संभाला. शानदार फॉर्म में चल रहीं प्रतिका 23वें ओवर में डीप मिडविकेट पर कैच दे बैठीं. ग्वानजुरा की गेंद पर बिलव्ड बिजा ने उनका कैच लपका.

हरमनप्रीत को म‍िला क‍िस्‍मत का साथ, तीन बार कैच छूटे
तेजल हसबनीस भी सिर्फ तीन रन बनाने के बाद ओलिंडर चेयर की गेंद पर स्लॉग स्वीप खेलने की कोशिश में मिशेल नावुंगा के हाथों लपकी गईं. इसके बाद हरमनप्रीत ने अपनी बेहतरीन और संतुलित पारी से मैच पर नियंत्रण बना लिया. हालांकि उन्हें किस्मत का भी साथ मिला और तीन बार उनके कैच छूटे. यह हरमनप्रीत का आठवां एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय शतक था. ऐसा लग रहा है कि कप्तानी की अतिरिक्त जिम्मेदारी से मुक्त होने के बाद वह अपने खेल का भरपूर आनंद ले रही हैं.

अंत‍िम वनडे 28 अक्‍टूबर को खेला जाएगा
हरमनप्रीत अंतत: मावुंगा की गेंद पर स्थानापन्न खिलाड़ी कुडजाइ चिगोरा के हाथों लपकी गईं. उन्होंने अपनी पारी में 15 चौके मारे. भारतीय टीम पारी का अंत उम्मीद के मुताबिक नहीं कर सकी. टीम की फिनिशर ऋचा घोष (07) ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सकीं जिससे रन गति पर अंकुश लगा. दीप्ति ने पारी के अंतिम ओवर में स्क्वायर लेग की दिशा में चौका लगाकर अपना दूसरा एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय शतक पूरा किया. उन्होंने अपनी पारी में 15 चौके लगाए. दौरे पर बल्लेबाजी में संघर्ष कर रही जिम्बाब्वे की टीम को भारत के इस विशाल स्कोर के करीब पहुंचने के लिए अपने प्रदर्शन में काफी सुधार करना होगा. सीरीज का तीसरा और अंत‍िम वनडे 28 अक्‍टूबर को खेला जाएगा.