Friday, 30 October 2026

Contact Info

  • ADDRESS: Street, City, Country

  • PHONE: +(123) 456 789

  • E-MAIL: your-email@mail.com

  • Home  
  • दीक्षा पोर्टल पर अब हिंदी में भी होगी गणित-विज्ञान की पढ़ाई
- संस्था

दीक्षा पोर्टल पर अब हिंदी में भी होगी गणित-विज्ञान की पढ़ाई

Lorem ipsum dolor sit amet consectetur. Ut tellus suspendisse nulla aliquam Risus rutrum ultrices pretium dolor amet consectetur.

सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले नौवीं और दसवीं के विद्यार्थियों के लिए गणित और विज्ञान की पढ़ाई आसान बनाने की पहल की गई है। अब विद्यार्थी दीक्षा पोर्टल पर इन विषयों की पढ़ाई हिंदी माध्यम में भी कर सकेंगे। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की इस पहल से हिंदी माध्यम के विद्यार्थियों को अपनी भाषा में विषयों को समझने और सवालों का अभ्यास करने का अवसर मिलेगा।

दीक्षा पोर्टल पर उपलब्ध पर्सनलाइज्ड एडैप्टिव लर्निंग (पाल) कोर्स को हिंदी माध्यम में भी उपलब्ध कराने की पहल की गई है। इससे उन विद्यार्थियों को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है, जिन्हें अंग्रेजी में उपलब्ध डिजिटल अध्ययन सामग्री समझने में परेशानी होती है। हिंदी में सामग्री मिलने से विद्यार्थी गणित के सूत्रों और सवालों के साथ विज्ञान की कठिन अवधारणाओं को भी आसानी से समझ सकेंगे।

कमजोर विषयों को समझने में मिलेगी मदद
पाल कोर्स के माध्यम से विद्यार्थी अपनी सीखने की जरूरत के अनुसार पढ़ाई और अभ्यास कर सकेंगे। स्कूल में पढ़ाए गए पाठों को दोहराने के साथ वे घर पर भी सवाल हल कर सकेंगे। इससे विद्यार्थियों को जिन विषयों या पाठ को समझने में अधिक समय लगता है, उन पर अतिरिक्त ध्यान देने का अवसर मिलेगा।

डिजिटल पढ़ाई से मजबूत होगी तैयारी
हिंदी माध्यम में डिजिटल अध्ययन सामग्री उपलब्ध होने से विद्यार्थियों को नियमित पढ़ाई के साथ अतिरिक्त अभ्यास करने में मदद मिलेगी। शिक्षक भी उन्हें दीक्षा पोर्टल का उपयोग करने के लिए प्रेरित कर सकेंगे। इससे विषयों की समझ मजबूत करने और परीक्षा की तैयारी बेहतर बनाने में सहायता मिलने की उम्मीद है।

विद्यार्थियों को उनकी समझ और सीखने की जरूरत के अनुसार अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराना जरूरी है। गणित और विज्ञान में कई बातें ऐसी होती हैं, जिन्हें समझने के लिए बार-बार अभ्यास करना पड़ता है। हिंदी में डिजिटल सामग्री उपलब्ध होने से विद्यार्थियों को कठिन पाठों को समझने और अपनी शंकाएं दूर करने में मदद मिलेगी। – मनोज कौशिक, एजुकेशन टेक्नोलॉजी इंचार्ज गुरुग्राम, एससीईआरटी

इससे जिले के करीब 20 हजार विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। सरकार विद्यार्थियों के लिए काफी लाभदायक कदम उठा रही है। इस पहल से हिन्दी माध्यम के विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में और भी आसानी होगी। -इंदू बोकन, जिला शिक्षा अधिकारी गुरुग्राम