Thursday, 29 October 2026

Contact Info

  • ADDRESS: Street, City, Country

  • PHONE: +(123) 456 789

  • E-MAIL: your-email@mail.com

  • Home  
  • बिहार में अजीबो गरीब सरकारी नोटिस : नाम है पानी की टंकी, पिता का नाम नल-जल योजना…
- Top News - राजनीति

बिहार में अजीबो गरीब सरकारी नोटिस : नाम है पानी की टंकी, पिता का नाम नल-जल योजना…

Lorem ipsum dolor sit amet consectetur. Ut tellus suspendisse nulla aliquam Risus rutrum ultrices pretium dolor amet consectetur.

नाम पानी टंकी, पिता/पति का नाम नल-जल योजना, साकिन.भंडरा, थाना..खैरा, डाकघर..नरियाना ,जिला..जमुई। ये पता है एक व्यक्ति का जिसे अंचल कार्यालय खैरा द्वारा नोटिस के तहत भेजा है। खैरा अंचल कार्यालय द्वारा जारी नोटिस सोशल मीडिया पर अब खूब वायरलहो रहे है। जो चर्चा का विषय बना हुआ है। मामला बिहार के जमुई से सामने आया है। खैरा अंचल कार्यालय ने अतिक्रमण हटाने को लेकर एक नोटिस जारी किया जिसमें एक शख्स का नाम रखा गया पानी टंकी। शख्स के पिता का नाम नोटिस में लिखा गया है,नल-जल योजना,साकिन.भंडरा, थाना..खैरा,डाकघर..नरियाना,जिला…जमुई,अब नोटिस का तमिला कराने वाला इस पता को ढूंढ़ते ढूंढ़ते परेशान हो गया है। उसके बाद यह नोटिस तेज़ी से वायरल भी होने लगा। दरअसल,खैरा अंचल कार्यालय के द्वारा अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई की जानी है तथा इसे लेकर कई लोगों के खिलाफ नोटिस भी जारी किया गया। इसी नोटिस में एक नोटिस ऐसा भी है जो किसी व्यक्ति के नाम से नहीं बल्कि पानी टंकी के नाम से जारी किया गया है और उसमें पिता अथवा पति के नाम की जगह नल जल योजना लिखा है। बिहार में नल जल योजना के पुत्र पानी टंकी के नाम से अंचल कार्यालय के द्वारा नोटिस जारी कर दिया गया है। मामला सामने आने के बाद अब यह चर्चा का विषय बना हुआ है।खैरा थाना क्षेत्र के भंडरा गांव में अंचल कार्यालय के द्वारा अतिक्रमण के विरुद्ध यह नोटिस जारी किया गया था।नोटिस में अंचल कार्यालय द्वारा कागजात के साथ पानी टंकी को कार्यालय में उपस्थित होने को भी कहा गया।

बताते दे कि खैरा अंचल कार्यालय के ज्ञापांक104 दिनांक 23.01.24 के माध्यम से यह आदेश निर्गत किया गया है।जिसमें प्रपत्र एक लिखा हुआ है। उक्त प्रपत्र में यह लिखा गया है कि श्रीमान पानी टंकी,पिता/पति का नाम नल जल योजना,आपको निर्देश दिया जाता है कि आप अपने कागजात के साथ अंचल कार्यालय में आकर अपना पक्ष रखें।

इस नोटिस के बारे में खैरा अंचल अधिकारी विश्वजीत कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है।इसे मानवीय भूल कहा जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि ये उनके पूर्व के कार्यकाल का है।मामले की जांच कराई जाएगी।