Thursday, 29 October 2026

Contact Info

  • ADDRESS: Street, City, Country

  • PHONE: +(123) 456 789

  • E-MAIL: your-email@mail.com

  • Home  
  • मुंबई इंडियंस ने कीरोन पोलार्ड को हेड कोच बनाया, वेस्टइंडीज के दिग्गज ने कहा-सम्मान की बात
- खेल

मुंबई इंडियंस ने कीरोन पोलार्ड को हेड कोच बनाया, वेस्टइंडीज के दिग्गज ने कहा-सम्मान की बात

To mark the first UK show of artist Herni Brande, developers ThemesCamp and German studio schultzschultz have created the Ledge Wooden at Berlin city.

मुंबई इंडियंस (एमआई) ने वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज ऑल-राउंडर कीरोन पोलार्ड को अपना नया हेड कोच नियुक्त किया है। एमआई ने शनिवार को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर पोलार्ड को हेड कोच नियुक्त किए जाने की घोषणा की। पोलार्ड पिछले 16 साल से टीम से जुड़े हुए हैं। कीरोन पोलार्ड 22 साल की उम्र में 2010 में मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े थे। फ्रेंचाइजी को 5 बार चैंपियन बनाने में पोलार्ड ने गेंद और बल्ले से बड़ी भूमिका निभाई है। 2022 तक वह टीम के साथ एक खिलाड़ी के रूप में जुड़े थे। इसी सीजन उन्होंने लीग से संन्यास लिया और फ्रेंचाइजी ने उन्हें टीम का बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया था। पिछले 4 सीजन बल्लेबाजी कोच के रूप में काम करने के बाद पोलार्ड की जिम्मेदारी बढ़ाते हुए फ्रेंचाइजी ने उन्हें मुख्य कोच नियुक्त कर दिया। पोलार्ड की हेड कोच के रूप में नियुक्ति एमआई टीम प्रबंधन के उन पर भरोसे को दिखाती है। एमआई का हेड कोच नियुक्त किए जाने के बाद पोलार्ड ने कहा, “मुंबई इंडियंस के हेड कोच का रोल निभाना मेरे लिए सम्मान की बात है। एमआई मेरी जिंदगी और करियर का एक बड़ा हिस्सा रहा है। इस टीम, खिलाड़ियों और पलटन के साथ मेरा जो रिश्ता है, वह मेरे लिए बहुत मायने रखता है। एक खिलाड़ी और फिर एक कोच के तौर पर इस सफर का अनुभव करने के बाद, मैं समझता हूं कि मुंबई इंडियंस किस चीज के लिए जानी जाती है और ब्लू एंड गोल्ड को रिप्रेजेंट करने के साथ क्या जिम्मेदारी आती है। मैं नीता अंबानी, आकाश अंबानी और पूरे एमआई परिवार का मुझ पर भरोसा करने के लिए शुक्रगुजार हूं।”

उन्होंने कहा, “मैं खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के साथ मिलकर काम करने, टीम की विरासत को आगे बढ़ाने, हमारे टैलेंट को आगे बढ़ाने में मदद करने और पलटन को जश्न मनाने के और भी कारण देने के लिए उत्सुक हूं।”

मुंबई इंडियंस की को-ओनर नीता अंबानी ने कहा, “पोलार्ड 22 साल की उम्र में मुंबई इंडियंस में शामिल हुए थे और पिछले सोलह वर्षों में वे हमारे परिवार का एक अहम हिस्सा बन गए हैं। एक खिलाड़ी के तौर पर, उन्होंने हमें कई यादगार पल दिए, और एक कोच के तौर पर, उन्होंने अपना अनुभव, जुनून और खेल की गहरी समझ साझा करना जारी रखा है। हम उन्हें हेड कोच के तौर पर यह नई जिम्मेदारी लेते हुए देखकर बहुत खुश हैं। वह जानते हैं कि एमआई की जर्सी पहनने का क्या मतलब है और पलटन के लिए खेलने के लिए क्या करना पड़ता है। मुझे पूरा भरोसा है कि वे इस रोल में भी वही कमिटमेंट, विश्वास और पक्का इरादा लाएंगे। मैं उन्हें टीम को उसके अगले चैप्टर में ले जाने के लिए हर सफलता की कामना करती हूं।”

कीरोन पोलार्ड टी20 क्रिकेट इतिहास के दूसरे सफलतम बल्लेबाज हैं। अंतरराष्ट्रीय और लीग क्रिकेट सहित कुल 754 मैचों की 671 पारियों में वह 198 बार नाबाद रहते हुए 14,999 रन बना चुके हैं। इस दौरान 2 शतक और 71 अर्धशतक उनके बल्ले से निकले हैं। उनका स्ट्राइक रेट 150 से ऊपर है। वे 341 विकेट भी ले चुके हैं। पोलार्ड दूसरी लीगों में अभी खिलाड़ी के रूप में सक्रिय हैं।

कोच के रूप में कीरोन पोलार्ड का लक्ष्य एमआई को छठा आईपीएल खिताब दिलाना होगा। एमआई ने अपना आखिरी खिताब 2020 में जीता था।